प्रश्न अभी बाकी है, दिनकर

कहाँ चले, ठहरो ज़रा गंगा के तट पर, देखो कोई फिर रहा पूछे सवाल है। जानना चाहता है कोई, माधव कहाँ है, सुनो, चीखों से भरा हर मोहल्ला है। अब हर ...

By Anurag Vatsya · · Reading...
कहाँ चले, ठहरो ज़रा गंगा के तट पर,
देखो कोई फिर रहा पूछे सवाल है।

जानना चाहता है कोई, माधव कहाँ है,
सुनो, चीखों से भरा हर मोहल्ला है।

अब हर रोज़ अपमानित होती एक नई द्रौपदी है,
इन्हीं नए चेहरों में सुयोधन जीवित है।
मजबूर कर्ण आज भी खड़ा अधर्मियों के साथ,
मौन खड़ा है, जैसे लाश बना समाज है।

लो अब लिया है संकल्प, दिनकर, सुनो,
चुन-चुन कर अंकित करूँगा हर कुरीति को।
हो अगर अब एक नई महाभारत भी तो,
अडिग खड़ा रहूँगा अधर्मियों के समक्ष।

नहीं रहूँगा मौन अब,
लिखूँगा खुद के अस्तित्व को,
अब नहीं होगा कोई सवाल तुमसे।

हैं प्रश्न बाकी,
होगा उत्तर मेरा।

अब जगाऊँगा हर एक के अंदर दिनकर को,
लो सुनो, अब मैं भी एक दिनकर हूँ।


प्रश्न अभी बाकी है, दिनकर

प्रश्न अभी बाकी है, दिनकर is a revolutionary Hindi poem that draws inspiration from the literary and ideological legacy of Ramdhari Singh Dinkar. Through powerful references to the Mahabharata, the poem reflects upon contemporary social injustices, the humiliation of women, moral complicity, and the silence of society in the face of wrongdoing.

Addressing Dinkar as a symbol of resistance and fearless expression, the speaker questions the absence of voices that once challenged injustice. However, the poem gradually transforms from an appeal to the revolutionary poet into a personal declaration of courage and responsibility.

Originally recited at a C.M.P Degree College, Prayagraj, India poetry recitation, this composition carries a simple yet powerful message: when society waits for another Dinkar to arise, perhaps it is time to awaken the Dinkar within ourselves.

Did this piece resonate? Reactions contribute to shared reader totals. Discuss 0

Comments

Name

Email *

Message *

Official Correspondence

Send a Note to the Desk